पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8196057333 पर कर सकते हैं चुनाव से संबंधित शिकायत

8196057333 पर कर सकते हैं चुनाव से संबंधित शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावआयोगद्वारा पंचकूला कालका विधानसभा ऑब्जर्वर दीपक आनंद ने शुक्रवार को सेक्टर-5 के सिंचाई भवन में 15 अक्टूबर को होने वाले मतदान की समस्त चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया।

इस मौके पर ऑब्जर्वर ने चुनाव आयोग की हिदायतों का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज कराने के लिए अपना मोबाइल नंबर 08196057333 जारी किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत लोग इस नंबर पर कर सकते हैं।

इसके अलावा लोग चुनाव से संबंधी शिकायत के संदर्भ में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक सिंचाई भवन विश्राम गृह में ऑब्जर्वर से मुलाकात कर सकते हैं। इस मौके पर डीसी डॉ. एसएस फुलिया, डीसीपी राहुल शर्मा, एसडीएम हेमा शर्मा, सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।