पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो की जीत पक्की कालका से हमारी जीत भी तय है: प्रदीप चौधरी

इनेलो की जीत पक्की कालका से हमारी जीत भी तय है: प्रदीप चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोपार्टीकी जीत तय है और कालका से हमारी जीत भी पक्की है, लेकिन विरोधियों को कमजोर आंककर कार्यकर्त्ता हर मतदाता के पास जाकर उन्हें पार्टी की नीतियां बता इनेलो का ऐनक का बटन दबाने के लिए प्रेरित करें। मैं कार्यकर्त्ताओं के दम पर विधायक बना और अब आगे भी चुनावों में मेरी जीत का आधार कार्यकर्त्ता होंगे। ये बात कालका से इनेलो प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी ने अपना नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से बातचीत और कार्यकर्त्ताओं से संबोधन के दौरान कहें। इससे पूर्व कॉलेज ग्राउंड मेंं कालका, पिंजौर, रायतन-दून, मोरनी रायपुररानी से हजारों की भीड़ इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के नामांकन के अवसर पर पहुंची।

वहीं प्रदीप चौधरी ने काली माता देवी मंदिर में परिवार सहित दूसरे नवरात्र में माथा भी टेका। कॉलेज ग्राउंड से हजारों कार्यकर्त्ताओं की भीड़ के साथ इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी नामांकन भरने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय की ओर पौने दो बजे कूच कर गए और बड़े-बड़े पार्टी के झंडों, टोपियों और पटके गले में डालकर कार्यकर्त्ताओं ने कालका मेन बाजार में विधायक प्रदीप चौधरी लोगों से हाथ जोड़कर समर्थन की अपील करते हुए पूरे कालका शहर में चक्कर लगाया और दोपहर ढाई बजे इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने रिटर्निंग अधिकारी शक्ति सिंह को अपना नामांकन भरा और इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मप|ि कमला चौधरी, बेटा अमनदीप चौधरी, कवरिंग कैंडिडेट एडवोकेट सुशील गर्ग गौतम भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

इनेलो उम्मीदवार प्रदीप चौधरी समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरने जाते हुए।

विधायक प्रदीप चौधरी का जन्म 4 मार्च 1961 को पंचकूला में हुआ, तत्कालीन विधायक सूरजभान के निधन के बाद 1993 में हुए उप-चुनाव में प्रदीप चौधरी इंडियन नेशनल लोकदल के प्रत्याशी के रूप में चन्द्रमोहन के खिलाफ मैदान में उतरे। 1996 में मैदान में उतरे और 1999 से 2005 तक प्रदेश में इनेलो की सरकार बनी और इन चुनावों में गठबंधन होने के नाते पंचकूला विधानसभा सीट बीजेपी के हिस्से में चली गई। लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें कॉन्फेड का चेयरमैन नियुक्त किया गया और बाद एचपीएससी के सदस्य नियुक्त हुए और तीसरी बार चौधरी को मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला द्वारा पर्यटन विभाग में चेयरमैन नियुक्त किया गया और 2009 के विधानसभा चुनावों में