- Hindi News
- सतविंदर राणा ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, आज भरेंगे नामांकन
सतविंदर राणा ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, आज भरेंगे नामांकन
पिछलेचुनावमें कांग्रेस टिकट से यहां चुनाव लड़ चुके सतविन्द्र राणा ने सैकड़ों समर्थकों के बीच चुनाव लड़ने का ऐलान कर कालका की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। राणा ने अपने कार्यालय के बाहर जनसभा की, जिसमें भारी संख्या में राणा के समर्थकों ने भाग लिया। इसके बाद राणा ने समर्थकों के साथ बाजार में रैली निकाली और काली माता मंदिर में मां के चरणों में माथा टेका। समर्थकों ने राणा के पक्ष में नारेबाजी की और समर्थकों के गजब का जोश उत्साह को देखकर सतविन्द्र राणा ने चुनाव लड़ने और 27 तारीख को नामाकंन पत्र भरने का ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपना कालका विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है। अब कालका का शोषण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और वह चार साल में 40 सालों के बराबर कार्य करके दिखाएंगे। राणा ने कहा कि सरकार प्रदेश को नम्बर वन का दावा कर रही है, लेकिन हम कालका को नम्बर वन पर हर हाल में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि कालका के लिए खूब आवाज उठाई, संर्घष किया और सीएम से टक्कर भी ली, जिसके के चलते उनकी टिकट काट दी गई। लोगों की आवाज बुलंद करने सेवा करने का वचन देते हुए कहा कि सत्ता में आपको ताकतवर होना जरूरी है।
सतविंद्र राणा ने अपने कार्यालय के बाहर जनसभा की।