पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस चुनाव: हलके में तीसरा मोर्चा खड़ा करने में जुटे नेता

विस चुनाव: हलके में तीसरा मोर्चा खड़ा करने में जुटे नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविधानसभाचुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक रही है वैसे ही जहां एक ओर पार्टियों में बगावती सुर उठने लगे है तो वहीं दूसरी ओर अपनी पार्टी से नाराज कुछ नेताओं ने तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। गत दिवस पहले ही इन्हीं नेताओं ने कालका में बैठक की थी वीरवार को दूसरी बैठक पिंजौर के स्थानीय रौनक होटल में हुई जिसमें पूर्व मंत्री सरदार लक्ष्मण सिंह के बेटे एवं कालका विस के पूर्व प्रत्याशी सरदार भगत सिंह, पार्षद एवं इनेलो युवा नेता सतविंदर टोनी, शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल, इनेलो से भाजपा में शामिल हुए युवा नेता भाग सिंह दमदमा, इस बार कालका से कांग्रेस की टिकट के दावेदार रहे सुखदेव सिंह, हजकां नेता रामगोपाल मेहता, मास्टर प्रकाश सिंह, कांग्रेसी युवा नेता रजिन्द्र सिंह आदि मौजूद थे बैठक में कालका हल्का से स्थानीय उम्मीदवार पर चर्चा हुई बंसल ने कहा कि पंचकूला के प्रत्याशी को भी लोकल नहीं माना जा आज हर पार्टी ने कालका हल्का पर अपने प्रत्याशियों को थोपकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।