पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने कालका को विकास में 15 साल पीछे छोड़ा: जैलदार

सरकार ने कालका को विकास में 15 साल पीछे छोड़ा: जैलदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांगे्रससरकारने कालका विस क्षेत्र को विकास के मामले में 15 साल पीछे धकेल दिया है। नौकरी की चाह में बैठे इलाके के अनेक युवा ओवरएज हो गए, लेकिन उन्हें सरकार रोजगार नहीं दे पाई। यह बात कालका विस से आजाद उम्मीदवार के तौर पर उतरने की घोषणा कर चुके जिला परिषद के सदस्य अजैब सिंह जैलदार ने आज कालका में बैठक के दौरान कही है। जैलदार ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव की रणनीति भी तैयार की है। कालका के साथ षडयंत्र रचा जा रहा है और उम्मीदवार पैराशूट से उतारे जा रहे हैं। कालका विस का सरकार ने कोई विकास नहीं किया और हलका विधायक भी क्षेत्र के लिए कुछ नहीं कर सके। जैलदार ने कहा कि आज कालका क्षेत्र में विकास कार्य, रोजगार आदि की बात तो दूर रही यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। लेकिन लोगों की आवाज को तो सरकार ने सूना और ही हलका विधायक ने, जिससे आज इलाके के लोग अब विभिन्न सियासी दलों के उम्मीदवारों को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को तो कुर्सी, लालबत्ती और अपनी कोठियां बनाने का ही लालच है और लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। जैलदार ने कहा कि कालका का विकास उन्नित के लिए लोगों ने ही उसे चुनाव मैदान में उतारा है और वह आम जनता की टिकट पर ही चुनाव लडेंगे और चुनाव में कालका विस के लोगों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि वह अनेक वर्षों से इलाके के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और विकास , लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गीताराम राम सहित अन्य समर्थकों ने भी जैलदार को जीताने की बात करते हुए कहा कि कालका का विकास केवल जैलदार ही कर सकते हैं।