पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुदेश शर्मा ने खोला चुनावी कार्यालय

सुदेश शर्मा ने खोला चुनावी कार्यालय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुदेश शर्मा ने खोला चुनावी कार्यालय

पिंजौर| कालकाविधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे सुदेश शर्मा ने शनिवार को पिंजौर क्षेत्र बिटना रोड के नजदीक अपने चुनाव प्रचार के लिए दफ्तर खोला। इस अवसर भारी संख्या में पिंजौरवासी मौजूद थे, जिन्होंने चुनाव में उनका साथ देने का आश्वासन दिया। पंजाबी सभा के अध्यक्ष सुभाष ने कहा कि कालका वासियों से भी पूरी आस है कि इस बार बदलाव करके दिखाएंगे। सुदेश शर्मा द्वारा किए विकास कार्यों पर जीत की मुहर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि कालका हलके को पिछले काफी समय से एक स्थानीय उम्मीदवार की जरूरत थी, जो कालका के लोगों के हर सुख दु:ख को अपना समझता हो और जिसका उद्देश्य केवल मानव सेवा हो। उन्होंने कहा कि सुदेश शर्मा नि:स्वार्थ लोगों की सेवा करते रहे हैं और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का फल उन्हें विधानसभा चुनाव में मिलेगा।