- Hindi News
- कालका हलके को सरकारी सुविधाओं से दूर रखा: शर्मा
कालका हलके को सरकारी सुविधाओं से दूर रखा: शर्मा
हरियाणाविधानसभाचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पाटियां लोगों के बीच पहुंच कर लुभा रही हैं। शनिवार को गठबंधन की जन चेतना पार्टी की कैंडिडेट विनोद शर्मा की प|ी शक्ति रानी शर्मा लोगों के बीच पहुंची। उन्होंने कहा कि पिछले काफी दिनों से हलके के युवाओं के साथ सरकार ने सबसे बड़ा धोखा किया है वैसे तो दावा किया जाता है कि सरकार युवाओं को पूरा मान सम्मान देती है परन्तु यहंा पर सरकार ने उनके साथ विश्वासघात ही किया है।
युवाओं के हिस्से का रोजगार केवल एक ही क्षेत्र तक सिमटकर रह गया। यही नहीं युवाओं को सरकार ने शिक्षा को लेकर भी शोषण किया है पिछले 10 सालों में सरकार ने नया शिक्षा का संस्थान लगाना तो दूर की बात जो पुराने शिक्षा के प्रोजेक्ट थे, उन्हें भी जानबूझ कर शुरू नहीं करवा सकी। शर्मा ने हलके के विकास के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार का मकसद ही सेवा और विकास करवाना है।
अंबाला जहां पर विकास की परिभाषा ही जनता भूल चुकी थी, परन्तु जबसे उनके पति विनोद शर्मा को जनता ने नुमाइदंगी की जिम्मेवारी सौंपी, तबसे अंबाला के हालात ही बदल गए हैं। अब कालका को भी इस पिछड़ेपन से उभार कर विकास करवाना है। आज तक सरकार ने गांव नानकपुर के पोलीटेक्निक संस्थान नहीं शुरू करवाया। सरकार ने कौशल्या नदी पर 217 करोड़ रुपए की लागत से डैम बनवा दिया, ताकि पंचकूला की प्यास बुझ सके। परन्तु पिंजौर कालका की जनता तो कुएं के पास रहकर भी प्यासी बैठी है, उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने एचएमटी की समस्या को ऊपर भी उठाया था, परन्तु किसी ने भी इसे गम्भीरता से नहीं लिया। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और इनेलो को भी वोट देकर देख लिया है। इसके अलावा केन्द्र में भाजपा की सरकार लाकर भी बहुत बड़ा धोखा खा लिया है।
इसलिए अब प्रदेश की जनता के लिए हजकां-जनचेतना पार्टी ही एक विकल्प बचा है। इसलिए प्रदेश में आने वाली सरकार इस गठबंधन की बनना तय है। इस मौके पर हजकां नेता बलवान सिंह ठाकुर, जनचेतना के हल्का प्रधान जगदीश गौतम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।