- Hindi News
- दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मेन सड़क की हालत हुई जर्जर
दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली मेन सड़क की हालत हुई जर्जर
धर्मपुरकीमेन रोड गांव घाटीवाला से लेकर गांव रामसर तक की हालत इतनी ज्यादा जर्जर हो चुकी है कि लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है। धर्मपुर से लेकर गांव रामसर तक की यह सड़क तीन विभागों के अंतर्गत आती है। पिंजौर-कालका मेन रोड धर्मपुर से सड़क का कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी के अन्तर्गत आता है। नगर निगम उससे आगे सबसे ज्यादा सड़क का हिस्सा मार्केटिंग बोर्ड के अंतगर्त आता है। नगर निगम की सड़क पर गड्ढों का सफर शुरू हो जाता है। मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कई वर्षों बाद अपने अंतगर्त पड़ने वाली सड़क के कुछ हिस्से को कुछ दिन पहले ही बनवाया। लेकिन उसके आगे गांव रामसर तक कही-कही सड़क पर पैच लगाकर ही छोड़ दिया गया। बारिश के बाद सड़क की हालत पहले से भी खराब होने के कारण प्रतिदिन दोपहिया वाहन और पैदल चलने वाले गड्ढों की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय रामपाल, कुलदीप सिंह, रमेश शुक्ला आदि ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड द्वारा कई वर्षों बाद सड़क का कुछ हिस्सा नया बनाया गया परन्तु उसके आगे केवल गड्ढे ही भरकर छोड़ दिया गया। जोकि पहली बारिश में ही दोबारा गड्ढों में तब्दील हो गए।