- Hindi News
- चंडीगढ़ कालका हाईवे की रिपेयर शुरू, गड्ढों से राहत
चंडीगढ़-कालका हाईवे की रिपेयर शुरू, गड्ढों से राहत
शहरकी सड़कांे की खराब हालत सुधारने के लिए चाहे नगर निगम देरी कर रहा है, लेकिन उससे पहले एनएचएआई ने चंडीगढ़-कालका हाईवे की हालत सुधारनी शुरू कर दी है। एनएचएआई की ओर से रविवार को इस हाईवे पर रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया। अब लोगों को इस हाईवे पर गड्ढों से राहत मिल जाएगी। हाईवे पर जहां जरूरत है, वहां री-कार्पेटिंग कराई जा रही है। इससे पहले यहां से गुजरने वाले लोगों को गड्ढों के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। अब यहां चंडीगढ़ बॉर्डर से लेकर ओल्ड पंचकूला तक रिपेयर का काम शुरू किया गया है।
हाईवे पर पिछले लंबे समय से काफी गड्ढे पड़े हुए थे। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस बारे मंे प्रशासन की मीटिंग में पिछले हफ्ते जिक्र हुआ था, जिसके बाद डीसी ने इस बारे में कार्रवाई के लिए कहा था। रविवार को सड़क की रिपेयर का काम शुरू करवा दिया गया। रिपेयर के काम के चलते हालांकि यहां कुछ देर के लिए वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी भी उठानी पड़ी और सड़क पर वाहनों की लाइनें लगी रहीं, लेकिन रिपेयर का काम शुरू होने से लोग खुश थे।
इस हाईवे को चौड़ा करने का मसला अभी अधर में लटका है। इस बारे में अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है। हाईवे चौड़ा होने के बाद यहां लोगों को और राहत मिल सकेगी।
एनएच-73 पर गड्ढों से मिलेगी निजात
एनएच७३ पर गड्ढों की भरमार से अब यहां से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। बेशक अभी हाईवे की फोरलेनिंग का काम अधर में है, लेकिन इस रिपेयरिंग यानी कार्पेटिंग से लोगों को बहुत हद तक राहत मिलेगी। लोग इस बारे में कई बार प्रशासन से लेकर एनएचएआई को शिकायत दे चुके थे, जिसके चलते लोगों की मांग पर काम शुरू किया गया है। यहां रिपेयर का काम कुछ दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
चंडीगढ़-कालका हाईवे पर कमांड अस्पताल के सामने की जा रही सड़क की रिपेयर। फोटो भास्कर
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर रुका मरम्मत का काम भी रविवार को दोबारा शुरू कर दिया गया। इससे पहले यहां पिछले महीने रिपेयर का काम किया जा रहा था, लेकिन सर्दी के कारण काम रोक दिया गया था। उसके बाद सर्दी कम होने पर यहां रिपेयर का काम दोबारा शुरू कर दिया गया है। रविवार को यहां बिल्लाह से लेकर कोट तक रिपेयर का काम किया गया। इस काम को एनएचएआई की ओर किया जा रहा है। इसके लिए दो महीने पहले टेंडर किया गया था, जिसके चलते काम शुरू किया गया था। लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश और ज्यादा ठंड के कारण इस काम को रोक दिया गया था, जिसके बाद अब दोबारा इस काम को शुरू किया जा रहा है। यहां रोजाना करीब से किलोमीटर के दायरे को कवर किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले महीने यहां सड़क पर चल रहे रिपेयर के काम के चलते ट्रैफिक जाम की समस्या से भी लोगांे को गुजरना पड़ रहा था। एक बार तो यहां ट्रैफिक जाम में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी काफी देर तक फंसे रहे थे। इस बार रिपेयर वर्क के दौरान यह ध्यान रखा जा रहा है कि ट्रैफिक जाम हो और लोगों को परेशानी हो और ट्रैफिक सुचारु रूप से चलता रहे।