पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब संडे को खुला रखा जाएगा बाजार, इसके बजाय सोमवार को रहेगा बंद

अब संडे को खुला रखा जाएगा बाजार, इसके बजाय सोमवार को रहेगा बंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका। कालकाबाजार वैसे तो रविवार को बंद रहता है, लेकिन दुकानदारों लोगों की सुविधा को देखते हुए अब बाजार रविवार को खुला रहेगा। रविवार की जगह अब बाजार सोमवार को बंद रखा जाएगा। इससे उन लोगों को भी लाभ होगा, जो सप्ताह भर अपनी ड्यूटी बन्य कार्यों पर रहते हैं और रविवार को ही उनका अवकाश होता है।

व्यापार मंडल के प्रधान नरेश मंगला ने बताया कि अभी तक कालका के व्यापारी रविवार को छुट्टी करते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से कालका लोअर बाजार में लगने वाली अपनी मंडी बुधवार के बजाय रविवार को लगाई जाने लगी है। रविवार को मंडी लगने के कारण बाजार में लोगों को भारी संख्या में आवागमन लगा रहता है और दुकानदारों को भी इसका कुछ लाभ मिलता है। इस बात को देखते हुए अधिकतर दुकानदार रविवार को भी अपनी दुकानें खोलते हैं, लेकिन व्यापारियों को तो भी सप्ताह में एक दिन का अवकास तो चाहिए, ताकि वे अपने इधर उधर के कामकाज निपटा सकें। मंगला ने बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल की बैठक बुलाई जाएगी और इस बारे में प्रस्ताव पास कर इसकी एक प्रति एसडीएम को भी सौंपी जाएगी।