- Hindi News
- कॉलोनियों में एकजुटता से बढ़ता है भाईचारा: शर्मा
कॉलोनियों में एकजुटता से बढ़ता है भाईचारा: शर्मा
आजकी व्यस्त जिंदगी में हर आदमी दुनिया की भाग दौड़ में सुबह घर से निकलकर शाम को ही लौटता है, जिससे हर आदमी आपसी भाईचारे और प्रेम से दूर होता जा रहा है, परन्तु अभी भी कालका हलके में कई जगह देखा गया है कि लोगों ने मिलकर आपसी भाईचारा बढ़ाने के लिए सोसायटी और समितियां बना रखी हैं। इससे जहां आपसी प्रेम बढ़ता है, वहीं एकजुटता भी बढ़ती है। जहां एकजुटता है वहां कोई भी गलत आदमी या बुरे एलीमेंट पास नहीं आते। आपसी एकजुटता से उन्हंे विकास करवाने में भी कोई परेशानी नहीं होती और आसपास के छोटे बड़े मामले वो खुद अपनी सोसायटी में ही बैठकर सुलझा लेते हैं। ऐसी सोसायटी बनाने वाले लोग सराहनीय काम कर रहे हैं। यह बात रविवार को कालका विधायक लतिका शर्मा ने अमरावती रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसियशन सोसायटी के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। विधायक शर्मा ने इस मौके पर सोसायटी के प्रधान शमशेर शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जो भी सोसायटी की समस्याए हैं, उनका जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार आप सबकी अपनी है, जो भी काम हो वो सरकारी अधिकारियों के पास जाकर करवा सकते हैं। वो जनता के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी हैं।