पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालका क्षेत्र के सिंचाई डैमाें के निर्माण का मामला ठंडे बस्ते में: विजय बंसल

कालका क्षेत्र के सिंचाई डैमाें के निर्माण का मामला ठंडे बस्ते में: विजय बंसल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवालिकविकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल ने कहा कि कालका क्षेत्र के 4 सिंचाई डैमों दिवानवाला डगराना छाम्ला खेतपुरली का निर्माण का मामला अधर में लटका हुआ है। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने सूचित किया है कि कालका क्षेत्र के 4 सिंचाई डैमों दिवानवाला डगराना छाम्ला खेतपुरली का निर्माण का मामला घग्गर स्टैंडिंग कमेटी के पास विचाराधीन है। क्योंकि हरियाणा सिंचाई विभाग के अनुसार कौशल्या डैम की प्रकृति रिपोर्ट देखने के बाद ही कालका क्षेत्र के 4 सिंचाई डैमों दिवानवाला डगराना छाम्ला खेतपुरली का निर्माण पर विचार किया जाएगा। बंसल ने कालका क्षेत्र के 4 सिंचाई डैमांे दिवानवाला डगराना छाम्ला खेतपुरली के निर्माण की मांग को लेकर 17 सितम्बर 2013 को प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय को ज्ञापन भेजा था। ज्ञापन का केंद्रीय जल संसादन मंत्रालय ने 8 अगस्त, 2014 को कालका क्षेत्र के 4 सिंचाई डैमों दिवानवाला डगराना छाम्ला खेतपुरली के निर्माण की स्थिति बताई। बंसल ने कालका क्षेत्र के डैमों दिवानवाला डगराना छाम्ला खेतपुरली के निर्माण की मांग पवन बंसल के द्वारा केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय 27 फरवरी 2010 को ज्ञापन भेजा था। हरियाणा सिंचाई विभाग ने 2008 में कालका क्षेत्र के 4 सिंचाई डैम दिवानवाला की अनुमानित लागत 132 करोड़ 70 लाख डगराना डैम की अनुमानित लगत 83 करोड़ 69 लाख तथा छाम्ला डैम की अनुमानित लागत 20 करोड़ 41 लाख मंजूरी के लिए केंद्रीय जल आयोग को भेजे थे, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने 27 फरवरी 2010 के ज्ञापन का जवाब 2 जुलाई 2010 को देते हुए बताया था कि डैमों का निर्माण का प्रस्ताव केंद्रीय जल आयोग को नहीं भेजा।