- Hindi News
- कुर्सी के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी दल: प्रदीप चौधरी
कुर्सी के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी दल: प्रदीप चौधरी
इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और कुलभूषण गोयल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सेक्टर-5 के इनेलो कार्यालय मंे आरएस चौधरी और कुलभूषण गोयल।
भास्कर न्यूज | कालका/पंचकूला
इनेलोकेविधायक एवं कालका से उम्मीदवार प्रदीप चौधरी की गांव टगरा साहू में हुई सभा के दौरान घनश्याम गुर्जर ने अपने समर्थकों सहित इनेलो का दामन थाम लिया। इनेलो में शामिल लोगों को विधायक प्रदीप चौधरी ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा, उनकी और पार्टी की ओर से कोई दिक्कत नहीं आएगी।
चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश की राजनीति में जनता ने बदलाव का इरादा बना लिया है और जनता के मन में इनेलो की सरकार बनाने की सोच पैदा हो चुकी है। इनेलो की लहर में भी कांग्रेस-भाजपा के लोग सत्ता की कुर्सी पाने की सोच के साथ झूठ का सहारा लेकर सत्ता के शिखर पर पहुंचने की साजिशें रच रहे हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि दो-तीन महीने के भीतर सैंड़कों लोग इनेलो में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने जा रही है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने दोहरे कार्यकाल में केवल समस्याएं पैदा कीं और समस्याओं के निवारण के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई। कांग्रेस सरकार के पहले कार्यकाल में मंजूर हुए विकास कार्य आज तक जनता को नहीं मिल पाए। केवल अपने निजी फायदे के लिए सत्ता का प्रयोग कर कांग्रेस ने प्रदेश का धन लूटा। सभाओं में प्रदीप चौधरी ने कहा कि हम जनता से जुड़े रहे और जनता का विश्वास ही हमारी जीत का आधार बनेगा। इस अवसर पर एडवोकेट सुशील गर्ग, उजाला बक्षी, दीनानाथ शर्मा, रामप्रताप भौरियां, गफूर मोहम्मद, जरनैल सिंह, गुरिन्द्र चौधरी, महावीर चहल, राजकुमार, रुल्दू कोना, गुडू नानकपुर, गौतम भारद्वाज सहित काफी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।
रैलीमें पहुंचने की अपील: उधर,पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इनेलो कार्यालय में पार्टी की जींद में होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव आरएस चौधरी ने कार्यकर्ताओं से अपील कि वे भारी संख्या में लोगों को 25 सितंबर को चौ. देवी लाल के जन्म दिवस पर आयोजित रैली में लेकर पहुंचें। आरएस चौधरी ने कहा कि हरियाणा में आगामी चुनावों के बाद सत्ता परिवर्तन होगा और इनेलो की सरकार