पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लतिका ने शुरू की रूठों को मनाने की कोशिश

लतिका ने शुरू की रूठों को मनाने की कोशिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंगबोर्डकाॅलोनी के सामने स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में कालका भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कालका से भाजपा की उम्मीदवार लतिका शर्मा विशेष रूप से मौजूद थ्ीं। उन्हांेने रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की। कार्यालय में लतिका शर्मा के पहुंचने से पहले कई मंडल पदाधिकारी पहुंच गए। जैसे ही लतिका कार्यालय में पहुंचीं तो कई पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझा गए और कइयों ने विरोध के स्वर बुलंद किए। कुछ पदाधिकारियों ने तो यहां तक बोल दिया कि अब लोग कार्यकर्ता बाहरी उम्मीदवार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान कालका से भाजपा टिकट के लिए दावेदार रहे अजैब सिंह जैलदार ने पहुंच कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।