पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार बनने पर निफ्ट संस्थान पिंजौर शिफ्ट होगा: शर्मा

सरकार बनने पर निफ्ट संस्थान पिंजौर शिफ्ट होगा: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव को अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां वोटरों को अपनी-अपनी ओर लुभा रही हैं। बुधवार को भाजपा कैंडिडेट लतिका शर्मा ने पिंजौर रायतन के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान शर्मा ने लोगों से कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गांवों की समस्याएं और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोजॉली संस्थान(निफ्ट) को पिंजौर में शिफ्ट किया जाएगा। शर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष संजीव कौशल, भाग सिंह दमदमा अन्य नेता भी साथ रहे। पिंजौर के िलए केन्द्र की ओर से करीब एक अरब रुपए की लागत के निफ्ट को पिंजौर से स्थांनातरित किए जाने को लेकर जहंा क्षेत्र के लोगो में रोष था, वहीं इस मामले को हरियाणा की हुड्डा सरकार ने गम्भीरता से नहीं लिया। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश केन्द्र में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद कालका हलके से करोड़ों के प्रोजेक्ट को पहले तो लंबे समय से शुरू ही नहीं किया बाद में इसे यहंा से शिफ्ट कर दिया गया। कालका हलका को केवल सरकारों ने घोषणाओं का लॉलीपाप ही थमा रखा है। जबकि किसी भी प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं किया गया, चाहे पिंजौर ब्लाक के गांव कजियाना में करीब 19 वर्ष पूर्व 1995 में हरियाणा सरकार द्वारा टूरिज्म कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणा की थी। गांव नानकपुर में करीब 19 वर्ष पूर्व ही पाॅिलटेिक्कल संस्थान खोलने की घोषणा भी हरियाणा सरकार ने की थी, जिसके लिए पंचायत ने जमीन भी उपलब्ध करवा दी थी। लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। इससे पूर्व सरकार प्रदेश के मात्र तीन नागरिक उड्डयन केन्द्रों में से करनाल और हिसार को मिनी एयरपोर्ट का दर्जा दे चुकी है। जबकि पिंजौर का एयरपोर्ट बेहद खस्ताहालत में बंद होने के कगार पर खड़ा है। गांव मानकपुर नानकचंद में निफ्ट को भी पंचकूला ले गए। निफ्ट को पिंजौर से पंचकूला स्थांनातरित किए जाने को लेकर वह गंभीर हैं। लोगों की मांग पर इसे प्रशासन के आगे मांग को उठाया था, कहा गया था कि जहंा यह प्रोजेक्ट लगना था वहां पर कोई रास्ता नहीं लगता था। अगर सरकार कालका हल्का को अपना हिस्सा मानती तो एचएमटी के पास करीब 446 एकड़ जमीन खाली पड़ी है वहंा भी यह प्रोजेक्ट लग सकता है एचएमटी भी केन्द्र सरकार की है और यह प्रोजेक्ट भी केन्द्र का है। हरियाणा में सरकार बनते ही निफ्ट को वापस पिंजौर में लाकर शुरू किया जाएगा।

भाजपा कैंडिडेट लतिका शर्मा कई गांवों का दौरा कर वोट मांगे।