पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद के पति, पूर्व सरपंच योगेन्द्र कालका से आजाद चुनाव लड़ेंगे

पार्षद के पति, पूर्व सरपंच योगेन्द्र कालका से आजाद चुनाव लड़ेंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविधानसभा चुनाव तारीख जैसे-जैसे नजदीक रहे हैं वैसे वैसे ही हलके में चुनावी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 15 अक्टूबर को हैं। जहंा एक ओर राजनीति पार्टियों को अपने प्रत्याशी के प्रचार को लेकर उत्साह है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और हजकां के प्रत्यािशयों के नाम आने को लेकर भी जनता बहुत ज्यादा उत्साहित है। बुधवार को वार्ड 6 की पार्षद सीमा देवी के पति पूर्व सरपंच योगेन्द्र ठाकुर ने कालका हलका से आजाद चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। ठाकुर ने कहा कि हर पार्टी कालका हलका को केवल प्रत्याशियों को अडजस्ट करने के लिए प्रयोग करती है। ठाकुर ने कहा कि वह जनता के कहने पर ही चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि उनके वार्ड 6 के अर्न्तगत पड़ने वाले गांव चंडीकोटला में प्राकृतिक भुस्खलन से दर्जनों घर गिर गए जिसमें रहने वाले सैकड़ों लोग बेघर हो गए उनकी आज तक कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि उनके हक के लिए उन्होंने धरने और प्रदर्शन भी किए फिर भी अनदेखा किया गया।