पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा में ऊंची पहुंच वाले को ही मिलती है टिकट: जैलदार

भाजपा में ऊंची पहुंच वाले को ही मिलती है टिकट: जैलदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाहलका अगर प्रदेश का नंबर वन हलका है तो आज विकास में पिछड़ेपन में भी नंबर वन है। लंबे समय से राजनीति का शिकार रहा हलका इसका मुख्य कारण ही यह रहा है। यहंा से आज तक किसी भी पार्टी ने लोगों की भावनाओ को ध्यान में रखकर टिकट नहीं दिया, बल्कि जनता के उल्ट ही चुनाव में प्रत्याशी थोपा है। यह बात जिला परिषद पचंकूला के सदस्य अजायब जैलदार ने कही। पहले तो कांग्रेस में परंपरा चली रही है कि जिसकी जितनी ऊपर पहुंच और माल टिकट उसके उतनी ही पास। अब यहीं परपंरा भाजपा ने भी शुरू हो गई है। दोनों पार्टियो में टिकट का विरतण काबलियत के हिसाब से नहीं किया जाता यही कारण है कि हलका विकास में पिछड़ जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा से अलग होने का मुख्य कारण ही यही रहा है, इस विधानसभा चुनाव में कालका से भाजपा प्रत्याशी की जमानत भी जब्त हो जाएगी।

जैलदार ने कालका हलका से आजाद चुनाव लड़ने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों में कालका हलके की जनता को जो मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए थी जनता उसी से दूर रही इससे पहले इनेलो की सरकार में भी हल्के की पूरी तरह से अनदेखी ही हुई है।