- Hindi News
- शहर के बस स्टॉप और साइन बोर्डों का होगा नवीनीकरण
शहर के बस स्टॉप और साइन बोर्डों का होगा नवीनीकरण
साइनबोडजो लंबे समय से सड़कों के किनारे सिर्फ धूल फांक रहे थे, उन्हें अब ठीक किया जाएगा। शहर के लोगों को यहां सुधार किया जाएगा आैर नवीनीकरण किया जाएगा। चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर बड़ा साईन बोर्ड लगाया जाए। इसके लिए डीसी विवेक अात्रेय ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश िदए। शहर का दौरा करने के बाद डीसी ने ये आदेश दिए।
डीसी आत्रेय ने एमडीसी, सेक्टर-5 के दौरे के दौरान उन्हें सैक्टरवासी सुमन अग्रवाल ने बताया कि इस सेक्टर में 25 ऐसे स्थान हैं जहां पर पानी की लीकेज की समस्या है। उपायुक्त ने मौके पर ही वहां पर उपस्थित अधिकारी को पाईप लाईन की लीकेज को बंद करने के निर्देश दिये। इसके साथ-साथ हुडा बागबानी विभाग के अधिकारी को भी निर्देश दिये कि वे पेडों की छंटनी करवाएं। डीसी ने कोर्ट एवं सेक्रेट्रिएट के बीच स्थित चौक को भी गहन रूचि लेकर देखा और इसके सौंदर्यीकरण के लिए भी आदेश दिए। उन्होंने इसी चौंक की सडक़ की ग्रीन पट्टी को भी सुधारने के निर्देश देने के साथ-साथ वहां पर साफ-सफाई के लिए विशेष तौर पर कहा। उन्होंने श्री माता मनसा देवी सिंह द्वार पर लगे साईन बोर्डों की हालत को देखते उन्होंने निर्देश दिये कि साईन बोर्ड पर पहले बडा शहर चंडीगढ़, फिर पंचकूला इसके उपरांत कालका लिखा जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने साईन बोर्डों पर गलत दिशा सूचकों को सही दिशा देने के निर्देश भी दिये।
डीसी ने चंडीगढ़-हाउसिंग बोर्ड पंचकूला सीमा का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ा साईन बोर्ड लगाया जाए। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ से हरियाणा में प्रवेश की दिशा में स्वागत साईन बोर्ड लगाया जाए। सेक्टर १७ का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे ग्रीन बैल्ट में सुधार करें। सैक्टर का दौरा करते हुए डीसी ने बस स्टैंड के पास ग्रीन पट्टी पर मलबा ने गिराया जाए साथ-साथ उन्होंने यातायात लाईटों के समय के बारे में भी एसीपी यातायात जगतार सिंह से बात-चीत की।