पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्थ मिनिस्टर को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी

हेल्थ मिनिस्टर को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाहलकाशिवालिक क्षेत्र में बसा हुआ है अर्ध पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहंा लोगों को जो स्वास्थय से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं चाहिए वो अभी तक कोई भी सरकार नहीं दिलवा पाई। अभी लोगों को आपात कालीन स्वास्थय से जुड़ी सुविधा के लिए राम भरोसे ही रहते हैं। क्योंकि उन्हंे यहंा से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर चंडीगढ़ पीजीआई पर ही निर्भर रहना पड़ता है। यह बात कालका विधायक लतिका शर्मा ने हरियाणा के हेल्थ मिनिस्टर अनिल विज को हलके की स्वास्थय से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हंे मांग पत्र सौंपते हुए कही। शर्मा ने कहा कि कालका क्षेत्र में कोई बड़ा मेडिकल काॅलेज या बड़े स्तर का स्वास्थय सुविधाओं से लैस अस्पताल खोला जाए जिससे क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं मिलने के साथ साथ क्षेत्र का पिछड़ापन भी दूर हो सके। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ा अस्पताल बनने से हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी लाभ मिलेगा जो कि शिमला तक के लोग चंडीगढ़ पीजीआई जाते हंै। विधायक ने कहा कि अभी प्रदेश की किसी सरकार ने पिंजौर की पीएचसी को बड़ा दर्जा तो दूर देने की बात है अभी तक पीएचसी में एक एक्सरे मशीन तक नहीं आई जबकि यह पीएचसी तीन मार्गों पर बनी हुई है। हाईवे 21 नालागढ़ रोड़ जहंा पर प्रतिदिन दुघर्टना होती रहती है जिन घायलों को पीएचसी में पूरी सुविधा मिलने के कारण उन्हे पचंकूला या चंडीगढ़ रैफर कर दिया जाता है जिसमें कई घायल अपनी जान तक गंवा चुके है। विधायक लतिका शर्मा ने हेल्थ मिनिस्टर को हल्के में मेडिकल सुविधाओ को उपलब्ध करवाने के लिए गम्भीरता से कदम उठाने की मांग की। लतिका शर्मा ने बताया कि उनकी मांग पर मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।