- Hindi News
- सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर निगम गंभीर: अरोड़ा
सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर निगम गंभीर: अरोड़ा
निगमकेअंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खास कर पिंजौर-कालका में सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर नगर निगम पंचकूला गंभीर है, जिस पर कार्यवाई शुरू भी कर दी गई है यह बात शनिवार को नगर निगम कमिश्नर एसपी अरोड़ा ने पिंजौर निगम के कार्यालय में निगम क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कही। अरोड़ा ने कहा कि इसके अलावा पिंजौर कालका क्षेत्र में स्लाॅटर हाउस बनाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। अरोड़ा ने कहा कि कालका हलके की विधायक लतिका शर्मा क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर बहुत गम्भीर हैं। उन्होंने भी इसमें अपना पूरा सहयोग देने के लिए भी कहा है इसके अलावा जॉइंट कमिशनर गौरी मिड्डा ने भी इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में सर्वे करके इसके लिए कई सुझाव भी दिए हंै। अरोड़ा ने पिंजौर में जाम की समस्या को लेकर पिंजौर में दो सम्पर्क मार्गो को पक्का करवाकर बाईपास के साथ जोड़ने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें सुझाव मिला है कि पिंजौर के धर्मपुर का मुख्य मार्ग, जिसके दोनों ओर से अवैध कब्जे हटवाकर रोड को चौड़ा करवाकर बाईपास के साथ जोड़ने से पिंजौर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं इसके साथ जुड़ने वाली कई काॅलोनियों गांवों को भी लाभ मिलेगा। ऐसे ही बिटना रोड को भी बाईपास के साथ जोड़ा जा सकता है। अरोड़ा ने कहा कि इसमें सड़क बीएंडआर की आती है, इसलिए उनके अधिकारियों से मिलकर इस पर कार्रवाई करवाई जाएगी। अरोड़ा ने कहा कि पिंजौर कालका मेन रोड के दोनों किनारों पर भी बीएंडआर की जमीन है। दोनों ओर करीब 10 -10 फीट जगह को आॅटो या पैदल चलने वालों के लिए बनवाने के लिए विभाग से बात की जाएगी। क्षेत्र में डस्टबिन रखवाए जाएगें जो कि प्रतिदिन खाली करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कालका में एलईडी लाइट के 93 पॉइंट 10 जनवरी तक शुरू किए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाली सरकारी जमीन की निशानदेही के लिए भी कानूनगो को कहा जाएगा। इस मौके पर निगम की जॉइंट कमिशनर गौरी मिड्डा और एमई गोाल कालावत समेत निगम के कई अधिकारी भी मौजूद थे।