पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएमटी की खाली पड़ी जमीन में बनाया जाएगा संस्कृत विश्वविद्यालय: शिक्षा मंत्री

एचएमटी की खाली पड़ी जमीन में बनाया जाएगा संस्कृत विश्वविद्यालय: शिक्षा मंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा मंत्री का विधायक लतिका शर्मा ने पिंजौर भाजपा कार्यालय में स्वागत किया

देववाणीसंस्कृत को बढ़ावा देने के लिए सरकार अपने भरपूर प्रयास कर रही है और इसी के तहत प्रदेश में संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। यह बात आज कालका में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भास्कर से विशेष बातचीत करते हुए कही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं से हरियाणा प्रदेश के अच्छे दिन आने लगे हैं। रामबिलास शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चमनलाल कक्कड़ की हुई पिछले दिनों मृत्यु पर दुख व्यक्त करने आए थे।

भास्कर ने संस्कृत विश्वविद्यालय एचएमटी की कई एकड़ खाली बेकार पड़ी जगह पर विश्वविद्यालय बनाने की बात कही। क्योंकि रामबिलास शर्मा का कालका से पुराना नाता रहा है और कालका क्षेत्र शिक्षा, रोजगार आदि के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। कालका क्षेत्र में विश्वविद्यालय बनने से केवल यहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि शिक्षा एंव संस्कृत को भी बढ़ावा मिलेगा। शर्मा ने कहा कि वह तो देश के पीए नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की उन्नति, तरक्की एंव संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए देखे गए सपनों को साकार करने में लगे हुए हैं। कुछ समय पहले आचार्य एवं शास्त्री सीताराम शुक्ला द्वारा कालका को धर्म नगरी घोषित करवाने के उठाए गए मामले पर उन्होंने कहा कि यह अच्छा विचार है और इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ उनके छोटे भाई रोशन लाल शर्मा, आर्चाय एंव शास्त्री सीताराम शुक्ला, रामगोपाल मेहता, रमन आनंद, सुच्चाराम, नरेश धिमान तथा गुरचरण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विधायक के साथ शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा अन्य।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से ही अब 21 जून को हर साल विश्व योग दिवस मनाया जाएगा, जोकि देश के लिए यह गर्व की बात है। क्योंकि इस आधुनिक दौर में योग गुरू बाबा रामदेव ने योग को देश विदेशों में बढ़ावा देने का काम किया है।