- Hindi News
- बाबा ओंकार नाथ की मूर्ति स्थापना दिवस 22 को
बाबा ओंकार नाथ की मूर्ति स्थापना दिवस 22 को
कालीमातामंदिरपरिसर में 22 दिसम्बर को बाबा ओंकार नाथ जी का निर्वाण दिवस बडे़ स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिन उनकी समाधी पर बाबा जी की मूर्ति और उस पर छतर लगाने का कार्य भी शुरू करवाया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कही है। शर्मा ने कहा कि बाबा ओंकार नाथ बड़े तपस्वी थे और उन्होंने मंदिर के गेट पर बनी कुटिया में 12 साल तक बिना कुछ खाए पिए एक ही स्थान पर बैठ कर जनकल्याण के लिए तपस्या की थी। उन्होंने कहा कि बाबा जी ने 12 साल की तपस्या के बाद 22 दिसम्बर 2012 को बैकुंठधाम सिधारे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां करने एंव कार्यक्रम को बडे लेवल पर मनाने के लिए विधायक लतिका शर्मा अन्य भाजपा पद्वाधिकारियों को कार्य करने की बात कही। मंदिर के मुख्य द्वार पर उस बाबा जी की समाधि बनवाने के लिए रामबिलास शर्मा का अहम योगदान रहा था और बाबा जी ने प्राण त्यागने से पहले चारों ओर कमल ही कमल खिलने की भविष्यवाणी की थी।