13 को स्काई वर्ल्ड स्कूल निकालेगा रैली
पंचकूला|दि स्काईवर्ल्ड स्कूल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को जनजन तक पहुंचाने के लिए 13 फरवरी को रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टीचर्स और स्टूडेंट्स घर-घर तक जाकर बेटी बचाने और उसे शिक्षित करने का संदेश देंगे। ये रैली हाउस ओनर्स एसोसिएशन, सेक्टर-21 के साथ सहभागिता से आयोजित किया जा रहा है। पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता और कालका से विधायक लतिका शर्मा इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। स्कूल प्रिंसिपल संतोष भंडारी ने इस संबंध में सूचना देते हुए बताया कि रैली को सेक्टर-21 स्थित स्कूल कै पास से शुरू किया जाएगा।