पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्पिटल कैंपस में गंदगी का ढेर कहीं और बीमार कर दे

हॉस्पिटल कैंपस में गंदगी का ढेर कहीं और बीमार कर दे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमनरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए स्वच्छ भारत अभियान की कालका में हवा निकलती हुई दिखाई दे रही है। पीएम मोदी के कहने मात्र से पूरे देश ने झाडू उठाते हुए स्वच्छता अभियान में अपना योगदान देने का काम किया था। लेकिन समय के साथ साथ कालका में यह अभियान बेअसर साबित होता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वैसे तो सफाई की जरूरत सभी जगहों पर होती है , लेकिन जहां पर मरीजों का इलाज किया जाता है उस अस्पताल परिसर में तो सफाई की ज्यादा जरूरत होती है। कालका के सरकारी अस्पताल के हालात तो बिलकुल विपरीत दिखाई दे रहे हैं। हालात यह हैं कि अस्पताल के कमरों के पिछे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं , जिसको देखकर ऐसा लगता है कि मानों यहां पिछले लम्बे समय से सफाई का कार्य नहीं किया गया हो। इस बारे में विकास अग्रवाल , मनोज कुमार , नरेश सहित अन्य लोगों ने कहा कि अस्पताल के इस भाग को देखकर तो ऐसा लगता है कि यह डंपिंग ग्राउंड हो। उन्होंने कहा कि दूर दूर तक फैली गंदगी पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल खड़ा कर रही है। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण बदबू भी फैलती है और मच्छर आदि भी बढ़ रहे हैं , जिससे अस्पताल के आसपास रहने वाले लोगों सहित अस्पताल में दाखिल मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। लेकिन बावजूद इसके इस समस्या की ओर तो पंचकूला नगर निगम के कालका जोन के अधिकारियों और ही अस्पताल प्रशासन का ध्यान जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से यहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन इस पर कार्रवाई करे।

अस्पताल में गंदगी से मच्छर भी पनपने लगे हैं। मरीजों को परेशानी हो रही है। फोटो-भास्कर