- Hindi News
- कैंटर ट्राले से टकराया दो की मौत, एक घायल
कैंटर ट्राले से टकराया दो की मौत, एक घायल
राष्ट्रीयराजमार्ग 21ए पर स्थित नानकपुर गंाव के पास रविवार दोपहर बाद करीब 3 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बद्दी से पिंजौर की ओर रहे एक कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और वह वह पिंजौर से बद्दी की तरफ जा रहे ट्राले से टकरा गया। वहीं कैंटर के पीछे रही बाइक कैंटर में जा टकराई। जानकारी देते हुए मामले के जाँच अधिकारी हेड काॅन्स्टेबल राम सिंह एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि हादसे में कैंटर चालक पंजाब के नवाशहर निवासी विकास कुमार (32) की मौत हो गई। जबकी कैंटर में उसके साथ बैठे चमन लाल को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि ट्राला चालक रोहित यादव बाइक चालक राजीव कुमार निवासी मढ़ावाला को इलाज के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उन्होंने बताया कि बाइक सवार राजीव के साथ सवार उसके दोस्त को मामूली चोट आई हैं। उन्होंने बताया कि मृतक विकास कुमार का शव कालका सीएचसी की माॅर्चरी में रखवा दिया गया है सोमवार को पोटमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।