- Hindi News
- पंचकूला से सैलजा ने अपने समर्थक के लिए जताया दावा
पंचकूला से सैलजा ने अपने समर्थक के लिए जताया दावा
बहुजन समाज पार्टी और हजकां के बीच गठबंधन की बात टूटने के बाद बसपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने पंचकूला से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। वे यहां से अपना टिकट लगभग पक्का मान रहे हैं। दीपक शर्मा ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बरवाला में अपना चुनाव कार्यालय भी खोला।
हजकांसे चंद्रमोहन संभावित उम्म्ीदवार: हरियाणाजनहित कांग्रेस चुनाव में चंद्रमोहन को चुनाव मैदान में उतार सकती हैं। चंद्रमोहन हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई को पंचकूला से चुनाव लड़ने की इच्छा पहले ही जता चुके हैं। चंद्रमोहन हरियाणा गवर्नमेंट में उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2009 से पहले पंचकूला कालका एक ही विधानसभा क्षेत्र थे। चंद्रमोहन 1993, 1996, 2000 और 2005 में यहां से विधायक रह चुके हैं। हालांकि हजकां से जिला अध्यक्ष शशि शर्मा भी सशक्त दावेदार हैं। वे यहां से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके हैं और अपने समर्थकों के साथ कई दिनों से मीटिंगें कर रहे हैं।
बसपा से दीपक शर्मा चुनाव लड़ने की तैयारी में
भास्कर न्यूज | पंचकूला
इनेलोऔरभाजपा के उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनका प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। वहीं कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन को लेकर माथापच्ची जारी है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट मंगलवार शाम तक आने की उम्मीद हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कांग्रेस हाईकमान से हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में से चार सीटें अपने समर्थक नेताओं के लिए मांगी हैं। इनमें पंचकूला विधानसभा क्षेत्र की सीट भी शामिल हैं। कुमारी सैलजा पंचकूला से लिली बावा को चुनाव मैदान में उतारना चाहती हैं। लिली बावा पंचकूला नगर निगम में दो टर्म से पार्षद हैं। यहां से डीके बंसल सीटिंग विधायक हैं। कुमारी सैलजा अंबाला संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुकी हैं। पंचकूला विधानसभा क्षेत्र भी अंबाला संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। कुमारी सैलजा के चार सीटों पर अड़े रहने के कारण इस बार कांग्रेस लिली बावा को चुनाव मैदान में उतार सकती है। ऐसे में बंसल के विधानसभा क्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है। पार्टी उन्हें अंबाला से चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि बंसल पहले ही पंचकूला से ही चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। वे लगतार विधानसभा क्षेत्