पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"जनता सीएम हुड्डा की भेदभाव वाली नीित को भूल नहीं सकती\'

\"जनता सीएम हुड्डा की भेदभाव वाली नीित को भूल नहीं सकती\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाइसबार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कुशासन के बारे में बोलने की जरूरत नहीं है। क्योंकि कांग्रेस के नेता खुद ही कांग्रेस की हुड्डा सरकार की पोल खालने में लगे हुए हंै। विपक्ष की भूमिका उनके नेता ही निभा रहे हैं। यह बात रविवार को इनेलो ग्रामीण जिला महासचिव जरनैल सिंह ने कही। उन्होंने कुछ स्वार्थी नेता लोगों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में कुछ नहीं किया परन्तु उन्हें इस बात का भलि भांति ज्ञान है कि प्रदेश में कांग्रेस की हुड्डा सरकार के अपने विधायक और नेता ही अपने क्षेत्र में विकास के भेदभाव और उनकी सरकार में कोई सुनवाई होने की बात कहकर नाराज है तो ऐसी सरकार में विपक्ष के विधायक का काम तो दूर उनकी बात भी नही सुनी जाती। कालका के विधायक प्रदीप चौधरी ने कालका हल्का की समस्याओं को कई बार विधानसभा में उठाया परन्तु उनकी वहंा भी कोई नहीं सुनता। लेकिन आज हुड्डा सरकार जनता के साथ हुए भेदभाव वाली राजनीति करने से भाग नहीं सकती। लोग इसका जवाब विधानसभा के चुनाव में देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा युवाओं के अन्दर सरकार के खिलाफ रोष है पिछले 10 सालों में हुड्डा सरकार ने प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

इसके अलावा कालका हल्का जो कि शिवालिक क्षेत्र है, यहंा पर कोई भी शिक्षा का संस्थान नहीं लगाया और ही युवाओं की सरकारी नौकरियों में भागीदारी रखी है। कहा कि पिंजौर बिजली कार्यलय में आज आधा दर्जन से ज्यादा लड़के ऐसे है जो कि डीसी रेट वाले कर्मचारी की तौर पर काम कर रहे हंै अगर सरकार की भेदभाव वाली नीति होती तो उन्हें पक्का करके यहंा काम के लिए लगवा सकती थी जबकि जो भी नई भर्ती के सरकारी कर्मचारी आते हैं वह रोहतक क्षेत्र के होते हंै। बाद में उनका तबादला उनके क्षेत्र में कर दिया जाता है जिस कारण क्षेत्र में सरकारी कर्मचारियो के आभाव के चलते लोगों को भारी परेशानी सहनी पड़ रही है। जरनैल सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता को समान रूप से विकास और रोजगार केवल प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर ही मिल सकता है। इनेलो अल्पसंयक जिलाध्यक्ष गफूर मोहम्मद, इनेलो युवा नेता महावहर चहल, रामप्रताप सिंह, दयालचंद धीमान और भाग सिंह कैरो आदि भी मौजूद थे।