इनेलो की ही सरकार बनेगी: चौधरी
कालका के अपर मोहल्ला में इनेलो विधायक प्रदीप चौधरी अन्य नेता सभा के दौरान।
भास्कर न्यूज|कालका
विधायकप्रदीपचौधरी ने अपर मोहल्ला और बंसत विहार में सभाएं कर वोट मांगे। उन्होंने लोगों से कहा प्रदेश में अबकी इनेलो की ही सरकार बनेगी। इनेलो का चश्मे का निशान है, जिसमें प्रदेश के हित के लिए हर काम समान रूप से नजर आता है। चौधरी ने कहा कि आज कालका पिंजौर जैसे ऐतिहासिक शहरों में हर समय पीने के पानी की समस्या बनी रहती है और सरकार लोगों को पीने का पानी तक सुनिश्चिित करने में नाकाम साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा के हर सत्र में कालका हलका की समस्याओं को रखी, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की है। सरकार हर मामले में भेदभाव रवैया अपनती रही। सरकार की यह सोच दर्शाती है कि वो जनता के हित के लिए काम करने की बिलकुल भी इच्छा नहीं रखती। चौधरी ने कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैसे तो रोजाना सीएम प्रदेश को नंबर वन होने के झुठे दावे करते रहते हैं, लेकिन उनके दावों में दम इसलिए नजर नहीं आता है। क्योंकि जनता उनके शासनकाल में हमेशा समस्याओं से ही जुझती रही। इनेलो नेताओं को झुठे मामलों में साजिश के तहत फंसा कर कांग्रेस ने अपनी नीच सोच का परिचय दिया है। लेकिन इनेलो पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर प्रदेश की जनता को नई सरकार देने के लिए तैयार है। इस अवसर पर एडवोकेट सुशील गर्ग, महिला वरिष्ठ उप्रधान उजाला बक्षी, गौतम भारद्वाज, एसपी अरोड़ा जिला प्रवक्ता, पूर्व सरपंच सुच्चा, रामकरण ठेकेदार, जयदेव वर्मा, रविन्द्र शर्मा, राम अवतार, सिदार्थ, प्रवीन बिल्ली, कृष्ण चक्रवर्ती, अश्वनी, राजिन्द लांबा, सुााष, मनोज शर्मा, बलजीत सिंह, सिमरू सहित काफी संया में इनैलो नेता पदाधिकारी मौजूद थे।