पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छज्जूराम धर्मशाला में शुरू हुई भागवत कथा

छज्जूराम धर्मशाला में शुरू हुई भागवत कथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडित हेमदत कौशिश ने बताया कि भागवत कथा 20 सितंबर तक चलेगी।

भास्कर न्यूज|कालका

यहांश्रादोंमें पितृ शांति एवं जन कल्याण के लिए भागवत कथा पंडित हेमदत कौशिश को कालीमामा मंदिर की बजाय छज्जूराम धर्मशाला में शुरू करनी पड़ी। धर्मशाला में रविवार से शुरू हुई भागवत कथा रोजाना शाम को 20 सितंबर तक चलेगी। कथा से पहले शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार यह कथा कालीमाता मंदिर परिसर में स्थित भंडारा कमेटी के हाल में आयोजित की जानी थी, जिसके लिए करीब एक महिने तक मंदिर में कथा के आयोजन बारे जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार भी किया गया था। लेकिन माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड ने मंदिर को मात्र आमदन का साधन बना दिया है। श्राईन बोर्ड मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले लोगों से शुल्क वसूल करता है। पंडित हेमदत कौशिश ने भी कथा के आयोजन के लिए बोर्ड से इज्जाजत लेने की गुजारिश की थी, लेकिन हाल में आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा के लिए पांच हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क वसूलने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में कथा का आयोजन करना पड़ा।