पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कालका से ब्राह्मण कैंडीडेट को ही समर्थन\'

\"कालका से ब्राह्मण कैंडीडेट को ही समर्थन\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | कालकाविधानसभा सीट को लेकर श्री परशुराम मंडल ने कहा है कि कालका में सबसे ज्यादा वोटें ब्राह्मणों की हैं, इसलिए इस सीट से भाजपा को किसी ब्राह्मण कैंडीडेट को उतारना चाहिए। अगर भाजपा ऐसा करती है तो उनके कैंडीडेट को जिताना ब्राह्मण समाज से जुड़े सभी संगठनों की जिम्मेदारी होगी। इस बारे में ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों से बात हो चुकी है। मंडल की ओर से कहा गया है कि अगर किसी बाहरी कैंडीडेट को उनके बीच उतारा जाता है तो यह ठीक नहीं होगा। ऐसे में उनके संगठन विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का साथ नहीं देगें।