- Hindi News
- कालका से इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अकाली विधायक
कालका से इनेलो प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अकाली विधायक
वोटें बटोरने के लिए प्रदेश के सिखों को गुमराह कर रहे हैं हुड्डा: एनके शर्मा
हरियाणामेंपिछले करीब 10 वर्षों से कांग्रेस की हुड्डा सरकार सत्ता में बैठी है। पहले तो उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए कुछ किया नहीं, सिर्फ अपने गृह क्षेत्र में ही विकास करवाने में लगी रही। अब चुनाव के नजदीक आते ही हुड्डा सरकार को हरियाणा में कांग्रेस की डूबती नैया दिखाई देने लगी तो उन्हें हरियाणा के सिखों की भी याद गई और उन्हें गुमराह करने के लिए उनकी अलग कमेटी बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि यह मामला सेंटर के अंतर्गत आता है। केंद्र सरकार ही इस पर कार्रवाई कर सकती है। हैरानी की बात है कि आज हुड्डा सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है। पिछले 10 वर्षों से केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही है। उस समय उन्होंने कुछ किया नही। प्रदेश के सिखों को गुमराह करके हुड्डा सरकार वोटें बटोरने की चाल चल रही है।
यह बात सोमवार को कालका के विधायक इनेलो से कालका के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के लिए प्रचार करने आए डेराबस्सी के विधायक एवं पजांब के मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा ने पिंजौर में इनेलो के कार्यालय में इनेलो की एक बैठक के दौरान कही। शर्मा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पिछले पांच वर्षों में सरकारी कर्मचारियों की याद नहीं आई। अब वे कर्मचारियों का वेतन पंजाब की तर्ज पर करने की घोषणा कर रहे हैं। वह भी नवंबर में शुरू करने की बात हो रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि जो प्रदेश में कांग्रेस के हालात हैं, उसके मुताबिक हरियाणा में किसी भी हालत में कांग्रेस सरकार नहीं सकती। शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा में विकास और युवाओं की सरकारी नौकरियों के साथ हो रहे भेदभाव की बात किसी से छिपी नहीं है। सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान युवाओं का किया है, जिन्हें तो नजदीक कोई शिक्षा का बड़ा संस्थान होने के कारण उच्च शिक्षा मिली और ही उन्हें सरकारी नौकरियों में अपनी हिस्सेदारी मिली है। शर्मा ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में कांग्रेस के खिलाफ और इनेलो के हक में हवा चल रही है। आने वाली सरकार इनेलो की ही होगी। उस समय मैं और विधायक प्रदीप चौधरी हलके के लोगों को उनके हक दिलवाएंगे।
इनेलो कार्यालय में प्रदीप चौधरी के पक्ष में लाेगों को संबोधित करते डेराबस्सी के अकाली विधायक एनके शर्मा।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि ज