कौशिश ने भागवत कथा का अमृतपान कराया
कालका| कालकाके छज्जूराम धर्मशाला में आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन आज कथा वाचक हेमदत्त कौशिश ने लोगों को कथा का अमृतपान कराया। श्रद्धों में पितृ शांति एवं जनकल्याण के लिए भागवत कथा हेमदत्त कौशिश ने काली माता मंदिर की बजाय छज्जूराम धर्मशाला में बीते दिन शुरू की थी। जानकारी के अनुसार कथा के दूसरे दिन पंडाल में लोगों की संख्या में कुछ वृद्धि हुई है। पहले दिन श्रीमद्भागवत कथा सुनने वालों की संख्या कुछ कम रही, क्योंकि अचानक कथा का स्थल बदलने के कारण नए स्थल की जानकारी लोगों को नहीं मिली लेकिन सोमवार को पंचकूला भास्कर में श्रीमद्भागवत की खबर प्रकाशित होने के बाद शहर के लोगों को कथास्थल की जानकारी मिलने के कारण आज लोगों की संख्या कुछ ज्यादा रही। हेमदत्त कौशिश ने बताया कि यह भागवत कथा 20 तारीख तक आयोजित की जाएगी।