पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस बनाएगी तीसरी बार सरकार: सतविंदर राणा

कांग्रेस बनाएगी तीसरी बार सरकार: सतविंदर राणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाकेमुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केवल प्रदेश को विकास के मामले में नंबर वन बनाया है, बल्कि अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू करके हर वर्ग को राहत देने का काम भी किया है। जनता सब कुछ समझती और देख रही है। प्रदेश की जनता विकास के नाम पर कांग्रेस को वोट देगी और कांग्रेस तीसरी बार अपनी सरकार बनाएगी। यह बात पूर्व विधायक सतविंद्र राणा ने अपने कालका कार्यालय में कही। राणा से आज दूसरे दिन भी सैकड़ों लोगों ने मुलाकात की और चुनाव के बारे में चर्चा की। कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों को विकास के रास्ते पर बढ़ाया। लोकसभा चुनाव में लुभावने नारों के साथ सत्ता में आई भाजपा ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सत्ता संभालते ही भाजपा ने लोगों को कड़वा घूंट देने की बात कह कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। यही नहीं भाजपा ने डीजल के दाम बढ़ाने, खाद्य, कृषि में इस्तेमाल होने वाले औजारों रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बढ़ाकर लोगों के जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।