- Hindi News
- हजकां के चंद्रमोहन ने शुरू किया चुनाव प्रचार
हजकां के चंद्रमोहन ने शुरू किया चुनाव प्रचार
हरियाणाकेपूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने रविवार को चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। हालांकि हरियाणा जनहित कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। चंद्रमोहन के प्रचार शुरू करने से उनका पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक समझौते के तहत कालका विधानसभा क्षेत्र से विनोद शर्मा समर्थक चुनाव लड़ेगा। हजकां से विनोद शर्मा की पार्टी से समझौता है। इस वजह से अब चंद्रमोहन कालका के बजाय पंचकूला से चुनाव लड़ेंगे।
चंद्रमोहन ने रविवार को करीब एक दर्जन गांवों में जाकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने नयागांव, भगवान पुर, भरेली, भरेला हाउस, सगराना, सुंदरपुर, कामी, बतौ़ड़, रिहोड़, बटवाल, श्यामटू, टोका में जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे पंचकूला के बेटे हैं और चुनाव में लोगों का समर्थन हासिल करने के उनके बीच आए हैं। चंद्रमोहन के चुनाव मैदान में कूदने से पंचकूला विधानसभा क्षेत्र का चुनाव दिलचस्प हो सकता है। वह कई प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के समीकरण गड़बड़ा सकते हैं। कांग्रेस भाजपा के कई नेता भी खुलकर चंद्रमोहन के समर्थन में सकते हैं। इस दौरान हजकां नेता कणक रेखा, बरवाला ब्लॉक के प्रधान महिंद्र राणा, राकेश गोयल, मारू खान, पूर्व सरपंच शामलाल बिल्ला, नीलम गोयल, राजिंद्र काका, विधुर, अनिल पंगोत्रा, दविंद्र शर्मा आदि साथ थे। चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में हजकां को लोगांे का काफी समर्थन देखने को मिल रहा है। जनता कांग्रेस से पहले भी परेशान है। दूसरी ओर, केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भी कोई फायदा होता देख हरियाणा में भाजपा की भी लहर नहीं रही।
चंद्रमोहन