\"सरकार में महिलाओं का होगा अहम रोल\'
लोकसभाकीतरह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सरकार के गठन में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की ओर से महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कई विशेष पग उठाए जा रहे हैं। हरियाणा में भी भाजपा सरकार के गठन के साथ ही महिला वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास होंगे।
कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा ने पंचकूला भाजपा के कार्यालय में जिला महिला मोर्चे की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में समुचित मात्रा में प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है।