पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशासन ने उतरवाए आॅटो से पोस्टर

प्रशासन ने उतरवाए आॅटो से पोस्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनावकी तारिख नजदीक आते ही राजनीति पार्टियों के नेताओं ने अपने प्रचार के लिए अलग अलग तरीके अपना रखे है चाहे इसमें नियमो की भी उल्लघंना क्यो हो रही है। पिछले करीब तीन दिनो से पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रचार कर रहे आटो पर राजनीति के पोस्टर लगाने के समाचार को भास्कर ने रविवार को प्रमुखता से उठाया था जिसके असर में प्रशासन द्वारा इसे इतनी ज्यादा गम्भीरता से लिया गया कि छुटी वाले दिन रविवार को भी नगर निगम प्रशासन के अधिकारियो ने आटो रिक्शा पर लगे राजनीति पार्टियो के पोस्टरो को उतारने की कार्यवाई शुरू कर दी।

निगम के एमई गोपाल कालावत ने अपनी टीम के साथ पिंजौर कालका रोड़ पर चल रहे दर्जनों आॅटो पर लगे पोस्टर उतरवाए और चालको को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुबारा पार्टी के पास बिना अनुमति के पोस्टर लगे तो आॅटो चालकों के खिलाफ कार्यवाई भी की जाएगी।

एमई गोपाल कालावत टीम के साथ दर्जनों ऑटों पर से पोस्टर्स हटाए।