पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस कटर से 14 तोले सोना, पौने 3 किलो चांदी के जेवर की रिकवरी

गैस कटर से 14 तोले सोना, पौने 3 किलो चांदी के जेवर की रिकवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपियों से रिकवर किया सामान

भास्कर न्यूज | िपंजौर

शुक्रवारदेर शाम को पुलिस ने पिंजौर मल्लाह मोड़ से गैस कटर से लाकर काटने वाले गिरोह के सरगना समेत दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया गया जहंा पर तीनों आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। गत दिवस ने आरोपी बलजिन्दर उर्फ जस्सा, रशिद और विशाल से 14 तोले सोने के गहने और 2 किलो 800 ग्राम चांदी के गहने रिकवरी कर ली। रिकवरी में चांदी के गहनों में 12 जोड़ी पायल, 60 अगुंिठयंा, 4 क्लीप, गले की चेन 8, पैरों के बिछु 15 और चांदी के सिक्के 5 थे। सोने के गहने में चेन 2, कड़ा 1, अगुंठी 6, टोपस 8 जोड़ी, नोज पिन 60 थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी रशिद शादियो में फूलों की सजावट और विशाल वेटर का काम करता था। गिरोह का सरगना बलजिन्दर उर्फ जस्सा से पुलिस ने 2012 और 2013 में 6 बाईक और एक कार चोरी की बरामद की थी। इसके अलावा जस्सा पर करीब ढेड़ वर्ष पूर्व कालका थाने में 420 का मामला भी दर्ज है। आरोपियो ने चोरी की वारदातंे भी कबूली है जिसमें 14 मई 2014 को हरमिन्दर राठी निवासी आंचल विहार पिंजौर में चोरी की वारदात जिसमें राठी जब रोहतक गए हुए थे पीछे उनके घर में आरोपियों ने लैपटाप, कैमरा और करीब 14 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए थे।