- Hindi News
- कुलभूषण और प्रदीप बोले कुछ नहीं कर पाए कांग्रेस के विधायक और मंत्री
कुलभूषण और प्रदीप बोले-कुछ नहीं कर पाए कांग्रेस के विधायक और मंत्री
पंचकूला और कालका से इनेलो के उम्मीदवारों ने विकास को लेकर कांग्रेस को कोसा
इनेलोकेपंचकूला से प्रत्याशी कुलभूषण गोयल का कहना है कि प्रदेश में इनेलो सरकार बनने पर औद्योगिक क्षेत्र की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा। कांग्रेस सरकार के शासनकाल में पंचकूला एवं बरवाला के उद्योगपतियों की समस्याओं को हल करवाने के लिए प्रयास नहीं किए गए। इसी कारण उद्योगपतियों को काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ी। इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपतियों की ओर से आयोजित मीटिंग में कुलभूषण गोयल ने कहा कि पंचकूला के उद्योगपति इंडस्ट्रियल एरिया का विकास होने के कारण लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से मंदी से जूझ रहे हैं। इस मीटिंग में पंचकूला इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अरुण ग्रोवर, टिंबर एसोसिएशन पंचकूला के रोशन लाल, विष्णु गोयल, प्लाइवुड एसोसिएशन, मार्बल एसोसिएशन, आयरन मार्केट एसोसिएशन, चंडीगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि चुनाव में कुलभूषण गोयल की मदद की जाएगी। उनकी जीत निश्चित करने के लिए वे निजी तौर पर लोगों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर पंजाब के सीपीएस एनके शर्मा ने पंचकूला से इनेलो प्रत्याशी कुलभूषण गोयल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कहा कि यदि हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी तो इसका फायदा पंजाब और हरियाण दोनों राज्यों को होगा। इस अवसर पर इनेलो के जिला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल, महिला प्रधान सीमा चौधरी, जीवन अग्रवाल, हरगोबिंद अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दिलबाग नैन, हरबंस सिंगला, चुनाव कार्यालय प्रभारी कुसुम गुप्ता, मदन जिंदल, सतीश जिंदल, मदन लाल बुडलाडा, विजय गर्ग, बृजलाल गर्ग, केवल गर्ग, विजय जिंदल भी उपस्थित थे। जनसंपर्क अभियान के दौरान कुलभूषण गोयल ने गांव रामगढ़, रिहौड़ एवं आशियाना फ्लैटों में जाकर लोगों से मुलाकात की।
कुलभूषण गोयल ने मंगलवार को चुनाव प्रचार कर लोगांे से वोट मांगे।
प्रदीप चौधरी
पिंजौर। कालकासे इनेलो उम्मीदवार प्रदीप चौधरी ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस की हुड्डा सरकार सत्ता में है। खुद कांग्रेस के मंत्री और विधायक कह चुके हैं कि उन्हांेने प्रदेश में समान रूप से विकास नहीं कराया। जब सरकार के अपने मंत्री और विधायक ही विकास में भेदभाव की बात करते हैं तो विपक्षी विधायक के हलके में तो विकास करवाने का सवाल ह