बार काउंसिल पहुंचीं लतिका शर्मा
कालकाविधानसभाक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लतिका शर्मा ने कहा है कि जिस प्रकार एक बच्चा कोई वस्तु मिलने पर सबसे पहले अपनी मां के पास आता है, उसी प्रकार वे भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सबसे पहले बार काउंसिल में आई हैं। पंचकूला जिला बार काउंसिल में आईं लतिका शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि काउंसिल के उनके पुराने साथी इस चुनाव में उन्हें पूरा सहयोग देंगे। वे कार्यकताओं के सहयोग से जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी। लतिका शर्मा ने कहा कि उन्होंने जीवन में बड़ा संघर्ष किया है, जिसका गवाह पंचकूला जिला बार काउंसिल है। कालका चुनाव क्षेत्र में विकास के लिए उन्होंने अलग से रोडमैप तैयार किया है, जिसका कार्यान्वयन भाजपा सरकार बनते ही किया जाएगा।