पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज

कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालकाविधानसभा क्षेत्र से अभी तक तीन पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हुए हैं जबकि कांग्रेस पार्टी हजकां पार्टी के उम्मीदवार होना अभी शेष है। इनेलो की ओर से विधायक प्रदीप चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया गया है, भाजपा की ओर से लतिका शर्मा एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया गया है, बीएसपी ने भी मदन पाल राणा को अपना प्रत्याशी बना दिया है। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को लेकर रोजाना कई नामों पर चर्चा होती रहती है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के दावेदारों में आजकल पूर्व विधायक सतविंद्र राणा, चेतन चौहान, धनेंद्र वालिया, मनवीर कौर गिल, सुदेश शर्मा, राजेश कोना, संतोष शर्मा के नामों की चर्चा चल रही है। कांग्रेस पार्टी हजकां पार्टी के उम्मीदवार मैदान में आने से चुनावी माहौल तेजी पकड़ेगा।