पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम हुड्डा ने कालका में कराया विकास: मनवीर

सीएम हुड्डा ने कालका में कराया विकास: मनवीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैिफक हुआ प्रभािवत: कालकाबाजार में पुराने नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह से दोपहर तक 5 घंटों से ज्यादा समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

भास्कर न्यूज | रायपुररानी

कांग्रेसकीकालका से प्रत्याशी मनवीर कौर गिल ने शनिवार शाम रायपुररानी का दौरा किया। जिला परिषद पंचकूला के चेयरमैन राजेश कोना, चेयरमैन संतोष शर्मा जिला परिषद सदस्य फोम लाल ब्लॉक समिति सदस्य सुरजीत सैनी और पूर्व सरपंच सुनील वालिया सहित उनके सैकड़ों समर्थक इस दौरान मौजूद थे। मनवीर कौर गिल ने सबसे पहले नगर खेड़ा मंदिर पर नमन किया। इस दौरान लड्डू बांटे गए। इसके बाद गिल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनको हलका कालका से हलकावासियों की सेवा करने का मौका दिया है। उन्हें सभी हलकावासियों का सहयोग, समर्थन चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहितैषी पार्टी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हलका कालका में भी विकास की बयार आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप चुनाव प्रचार में जुट जाएं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। मनवीर गिल ने कहा कि कार्यकर्ता इसे अपना चुनाव समझें। इसके बाद गिल ने खुली बॉडी गाड़ी में सवार होकर मार्केट में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया।

मनवीर कौर गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र िसंह हुड्डा ने पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया है। उन्होंने प्रदेश के किसी भी हलके से सौतेला व्यवहार नहीं किया। इस बार भी प्रदेश में कांग्रेस को भारी जन समर्थन मिलेगा और कांग्रेस प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएगी। जनता ने भाजपा की केंद्र में सरकार बनने के बाद उसका काम भी देख लिया है। भाजपा झूठे वादे कर समर्थन हािसल करने में कामयाब हुई।