- Hindi News
- नदी में टायरों को जलाया जा रहा है, इसे रोकिए एसडीएम साहब
नदी में टायरों को जलाया जा रहा है, इसे रोकिए एसडीएम साहब
टांगरीनदीमें गाड़ियों के पुराने टायर जलाए जा रहे हैं, जिससे प्रदूषण तो फैलता ही है, आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों का यहां रहना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते कई बार तो लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। आलम यह है कि इस काम को रोकने के लिए तो कोई अधिकारी आता है और ही पुलिस कुछ कहती है।
यह शिकायत सोमवार को एसडीएम को टांगरी नदी के नजदीक रहने वाले गांवों के लोगों ने दी। लोगों ने अपनी शिकायत में कहा कि रोजाना टांगरी नदी में पुराने टायरों को जलाया जा रहा है। हमारे गांवों में धुआं फैल रहा है। इससे लोगों को बीमारी होने का खतरा भी बना हुआ है। इस बारे में कोई कदम उठाया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो गांवों के लोग किसी भयानक बीमारी का शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला कई महीने पहले कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में सामने चुका है, जिसमें लोगों ने कालका एरिया में हिमाचल की सीमा के साथ लगते इलाके में ऐसी बात होने की शिकायत दी थी। इसके बाद यहां पाॅल्यूशन बोर्ड और तहसीलदार को कार्रवाई करने को कहा गया था, लेकिन अब भी वहां यह समस्या बरकरार है। एसडीएम हेमा शर्मा ने कहा कि तहसीलदार को इसके लिए बोला गया है। वे यहां सर्वे करवाकर समस्या का हल करवाएंगे। उन्हांेने कहा कि लोगांे को इस तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। प्रदूषण नहीं होने दिया जाएगा।