- Hindi News
- पिकअप के चालक ने चलती बस रोककर ड्राइवर को रॉड से पीटा
पिकअप के चालक ने चलती बस रोककर ड्राइवर को रॉड से पीटा
पंचकूला-यमुनानगरहाईवेपर सेक्टर-27 के पास सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, क्यों कि एक पिकअप ड्राइवर बिना पीछे देखे पेट्रोल पंप से गाड़ी को हाईवे पर ले आया। जैसे तैसे सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस को ड्राइवर ने कंट्रोल किया, लेकिन जब वो यहां से पिकअप ड्राइवर को बिना कुछ कहे आगे चला तो पिकअप ड्राइवर ने उसके आगे गाड़ी को अड़ा दिया। इसके बाद उसने ड्राइवर को नीचे उतारा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जब बस की सवारियों ने सब देखा तो उस पिकअप ड्राइवर को आड़े हाथों ले लिया। लोगों ने जब देखा कि गलती भी पिकअप ड्राइवर की थी और वही बस ड्राइवर को पीट रहा था तो उन्होंने पिकअप ड्राइवर को जमकर पीटा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
हरियाणा रोडवेज की अंबाला डिपो की बस अंबाला से कालका चलती है। सोमवार को भी यह बस रामगढ़ की ओर से पंचकूला रही थी। सेक्टर-27 के पास सैनिक पेट्रोल पंप के सामने पिकअप ड्राइवर बिना पीछे देखे गाड़ी को पेट्रोल पंप से हाईवे पर ले आया, जबकि बस की स्पीड ज्यादा थी तो बस ड्राइवर ने जमकर हाॅर्न भी दिए, लेकिन पिकअप ड्राइवर ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद बस ड्राइवर मंजीत सिंह ढिल्लों ने बड़ी मुश्किल से बस को कंट्रोल किया और वह यहां से आगे बढ़ गया। अभी वो बस लेकर कुछ ही दूरी पर गया था कि पीकअप चालक ने अपनी गाड़ी को पीछे से लाकर बस के सामने अड़ा दिया और मंजीत सिंह की पिटाई शुरू कर दी।
सवारियोंसे भरी थी बस, हो सकता था बड़ा हादसा: मंजीत सिंह केअनुसार उसकी बस सवारियों से भरी हुई थी। वहीं पिकअप एकदम से सामने गई। बड़ी मुश्किल से ब्रेक लगे, मैंने बडी मुश्किल से बस का कट मारा और उसे पिकअप में टकराने से बचाया। अगर ऐसा नहीं करता तो बड़ा हादसा होता। इस हादसे में बस में बैठे लोगों को चोटें आतीं। गलती पिकअप ड्राइवर की थी, लेकिन वो मेरे पर ही चढ़ हा था।
रिश्तेदारका पुलिसिया रौब: पुलिसथाने में पिकअप चालक को पुलिस वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही थी, क्योंकि उसका रिश्तेदार पुलिस में था, जिसकी पंचकूला पुलिस में कभी पोस्टिंग रही होगी। हर बात में बस ड्राइवर को गलत ठहराया जा रहा था, जबकि गलती सारी पिकअप ड्राइवर की थी, क्योंकि बस उसकी गाड़ी से नहीं टकराई थी। वहीं हाईवे पर आने से पहले पीछे देखने की गलती भी उसी की थी। वहीं उसने सरकार ड्यूटी पर होते हुए ड्राइवर के साथ म