- Hindi News
- काली माता मंदिर के पास पुराने एनएच पर लगेंगे पेवर ब्लॉक
काली माता मंदिर के पास पुराने एनएच पर लगेंगे पेवर ब्लॉक
मंदिर के पास करीब 200 मीटर सड़क पर लगेंगे पेवर ब्लॉक।
भास्कर न्यूज | कालका
पुरानेनेशनलहाईवे पर कालीमाता मंदिर के पास करीब 200 मीटर के हिस्से में पीडब्ल्यूडी विभाग पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य करेगा, ताकि उस हिस्से में पानी के कारण सड़क टूट सके। विभाग ने सोमवार से पुराने नेशनल हाईवे पर दोबारा लेयर बिछाने का कार्य शुरू करवा दिया है और इस कार्य के पूरा होने के बाद कालीमाता मंदिर के पास पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले पुराने हाईवे की सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों की परेशानी मांग को देखते हुए विभाग ने सड़क का नवनिर्माण करने के लिए एस्टीमेट तैयार किया था। इसके बाद करीब आठ महीने पहले पिंजौर गार्डन से परवाणू बैरियर तक सड़क को दोबारा नए सिरे से बनाने का काम शुरू किया। इस कार्य के लिए 413 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई थी। लेकिन उस समय विभाग कालीमाता मंदिर के पास करीब 200 मीटर के हिस्से के साथ साथ सुखना नदी पर बने पुल की सड़क बनाने का कार्य नहीं कर सका। इसके अलावा सड़क पर दूसरी लेयर बिछाने का कार्य भी नहीं हो सका था, जिससे सड़क कुछ जगहों से टूट भी गई थी। लेकिन विभाग ने आज कालका मील चुंगी के पास से सड़क पर दुसरी लेयर बिछाने का काम शुरू करवा दिया है। इस बारे में विभाग के एसडीओ पीके बंसल ने बताया कि पिंजौर गार्डन से परवाणू बैरियर तक पूरी सड़क पर लेयर बिछाई जाएगी। यह कार्य करीब 10 दिनों तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कालीमाता मंदिर के पास करीब 200 मीटर के हिस्से में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।