पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेच्युटी के लिए विधायक से मिले एचएमटी कर्मी

ग्रेच्युटी के लिए विधायक से मिले एचएमटी कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक लतिका शर्मा को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | पिंजौर

एचएमटीमशीनटूल्ज लिमिटेड पिंजौर के कर्मचारियों ने एमटीपी का ग्रेच्युटी का भुगतान करवाने के लिए कालका की विधायक लतिका शर्मा से मांग की। कर्मचारी रामपाल, ओमप्रकाश, आरसी वशिष्ठ, चन्द्र दत्त, रामेश चन्द्र, पदमराज, धर्मपाल और मोहन सिंह आदि ने विधायक से को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि एचएमटी मशीन टूल्ज, सब्सिडरी की 6 इकाइयां भारत वर्ष में स्थापित हैं, जिनमें से एक हरियाणा के जिला पंचकूला के पिंजौर में है।

उन्होंने कहा वे सभी कर्मचारी हस्ताक्षरकर्ता सेवानिवृत्त कर्मचारी एचएमटी मशीन टूल्ज से अपनी नौकरी पूरी करके सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सितंबर 2011 से सेवानिवृत्त कामगारों की ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय द्वारा 50 करोड़ रुपए की राशि फरवरी 2014 में मंजूर करके हमारे मुख्यालय बेंगलूरु द्वारा बाटंने के आदेश जारी हो गए थे और उसमें से मुख्यालय पिंजौर यूनिट द्वारा पैसों के भुगतान में भारी अनियमितता बरती गई उसका भुगतान अप्रैल 2013 से जनवरी 2014 तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कर दिया गया, जबकि सितंबर 2011 से मार्च 2013 तक के सीनियर कामगारों को छोड़ दिया गया है, जिनकी करीब 3 वर्ष पहले सेवानिवृत्ति हो चुकी है। उनके साथ पूरा भेदभाव बरता गया है। जो गम्भीर अापराधिक मामला बनता है। इस कारण इन सभी कामगारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों की इस मांग को गम्भीरता से लेते हुए विधायक लतिका शर्मा ने आश्वासन दिया कि वो इस बारे में एचएमटी के सीएमडी से बात करेंगी और जरूरत पड़ी तो मंत्रालय से भी बात करेंगी।