पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति पत्नी और बच्चे की किडनैिपंग का शक, पुिलस जांच में जुटी

पति-पत्नी और बच्चे की किडनैिपंग का शक, पुिलस जांच में जुटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका केनंगल रूट से 2 दिन पहले एक परिवार लुधियाना के लिए निकला था, लेकिन वो तो लुधियाना पहुचा और ही कालका में वापिस आए। परिवार के परिजनों ने दंपति और उनके एक तीन साल के बेटे की किडनैपिंग होने की शिकात कालका पुलिस थाने में दी है।

तीनों के किडनैप होने की आशंका जताई गई है। कालका के रहने वाले चंदन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, कि उसका बेटा हरविंदर सिंह उसकी प|ी जगतार कौर और उनका तीन साल का बेटा सनप्रीत कौर 3 फरवरी को घर से निकले थे। हरविंदर सिंह का लुधियाना में ससुराल है, जहां जाने के लिए वो निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे।

परिवार ने 4 तारीख को लुधियाना में हालचाल जानने के लिए कॉल की तो पता चला कि वो वहां पहुंचे ही नहीं हैं। चंदन सिंह ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि कहीं उसके बेटे, बहू और पोते की किडनैपिंन तो नहीं हो गई है। पुलिस ने हरविंदर सिंह का मोबाइल नंबर िलया था, जो स्वीच ऑफ है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।