फीड में दवाई डालने का कोर्स शुरू
सिटी रिपोर्टर |बरवाला/रायपुररानी
मौसम धीरे-धीरेबदलाव की ओर बढ़ रहा है। गर्मी का सीजन शुुरू होते ही इस इलाके के लोगों को इस क्षेत्र की प्रमुख समस्या से जूझना पड़ सकता है। उल्लेखनीय है कि बरवाला, रायपुररानी क्षेत्र में एशिया की दूसरी बड़ी पोल्ट्री बेल्ट स्थापित होने से इलाके के लोगों को इस क्षेत्र की प्रमुख समस्या यानी मक्खियों की समस्या का सामना पूरे गर्मी के मौसम के दौरान करना पड़ता है।
गर्मियों के मौसम में लू चलने के दौरान यह समस्या थोड़े दिनों के लिए प्राकृतिक रूप से समाप्त हो जाती है। लू का मौसम बदलते ही यह समस्या फिर उत्पन्न हो जाती है। वैसे तो सर्दियों के तीन महीनों की अवधि दौरान भी यह समस्या प्राकृतिक रूप से समाप्त हो जाती है। यहां की पोल्ट्री बैल्ट में करीब 15 दर्जन से अधिक पोल्ट्री फार्म हैं। इस क्षेत्र के ग्रामीण गर्मियों के मौसम में मक्खियों की समस्या का दुखड़ा रोते रहते हैं। हालांकि यहां की पोल्ट्री फार्म्स एसोसिएशन अभी से मक्खियों की समस्या के रोकथाम के उपाय प्रारंभ करने में जुटी है। एसोसिएशन प्रधान दर्शन सिंगला का कहना है कि एसोसिएशन की ओर से 5 फरवरी से फीड में दवाई डालने का कोर्स प्रारंभ करवा दिया है। यह कोर्स आगामी 40 दिन तक चलेगा। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री बैल्ट में कईं सीएनजी एनर्जी प्लांट स्थापित करवाए जा रहे हैं। पोल्ट्री फार्मों की खाद भी वर्ष में दो बार ही निकाली जाएगी। खाद सुखाने के प्लांट चालू करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन मक्खियों की समस्या को लेकर काफी गंभीर है। एसोसिएशन का पूरा प्रयास रहेगा कि गर्मियों में ग्रामीणों को मक्खियों की समस्या ना झेलनी पड़ी।
एसोसिएशन की ओर से सभी फार्म्स को जिला प्रशासन की हिदायतों का पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इधर बीडीपीओ कंवर दमन सिंह कहते हैं कि पोल्ट्री फार्म्स को चाहिए कि वह जिला प्रशासन के बताए गए िनयम पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हल्का कालका विधायक लतिका शर्मा मक्खियों की समस्या के हल को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार निकट भविष्य में पोल्ट्री फार्मों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। वहीं हल्का कालका विधायक लतिका शर्मा कहती हैं कि ईलाका के ग्रामीणों को मक्खियों की समस्या से निजात दिलवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। पोल्ट्री फार्म्स जिला प्रशासन के अधिकारियों की समय-समय पर हुई बैठकों में इस बारे अवगत करा दिया गया है। इधर हल्का पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता कहते हैं कि ईलाकावासियों को मक्खियों की समस्या से निजात दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फार्म्स का दायित्व बनता है कि वे जिला प्रशासन की दी गई हिदायतों का पालन करें। ईलाका की मक्खियों की समस्या को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार भी काफी गंभीर है।