पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट तोड़फोड़ के आरोप में पार्षद समेत पांच पर केस, चार गिरफ्तार

मारपीट-तोड़फोड़ के आरोप में पार्षद समेत पांच पर केस, चार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालका-शिमलाहाईवेके साथ लगते गांव बीड़ घग्गर में वार्ड नंबर-7 के इनेलो पार्षद विनोद कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ चंडीमंदिर पुलिस ने एक बुजुर्ग दंपती से मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पार्षद को अभी गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों का आरोप है कि पुलिस पार्षद को गिरफ्तार नहीं कर रही है। चंडीमंदिर थाने के एसएचओ अरविंद ने बताया कि पीड़ित परिवार के सदस्यों की शिकायत पर पार्षद और उसके साथियों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 452 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोमवार को भी जांच के लिए गांव बीड़ घग्गर गई, लेकिन पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया गया। पार्षद ने पुलिस से कहा कि गांव के कुछ और लोगों को जांच में शामिल किया जाए। उससे असलियत सामने आएगी।

बीड़ घग्गर के बुजुर्ग दंपती मुहासी और सत्तू की बहू सोनिया ने बताया कि चार दिन पहले दोपहर करीब 1 बजे पार्षद विनोद कुमार चार-पांच लाेगों के साथ उनके घर आए और उन्होंने उनके सास-ससुर से मारपीट की। उन्होंने घर में घुसकर टीवी, फ्रिज, चारपाई, टेबल, पलंग, सोफासेट और अन्य सामान तोड़ डाला। जाते-जाते वे बिजली का मीटर भी उखाड़कर ले गए। उसी दिन शाम करीब 4 बजे उन्होंने चंडीमंदिर थाने में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी तक पार्षद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

जमीनपर कब्जा करना चाहता है पार्षद: सोनियाने बताया कि मारपीट की वजह उनकी जमीन है, जिस पर पार्षद विनोद कुमार कब्जा करना चाहता है। इसका विरोध करने पर उनके परिवार के सदस्यों से मारपीट की गई। सोनिया ने बताया कि अासपड़ोस के लोगों के सामने सरेआम उनके सास-ससुर से मारपीट की गई, लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया।

पीड़ितपरिवार पर समझौते का दबाव: पीड़ितपरिवार के सदस्यों ने कहा कि अब पार्षद उन पर समझौते का दबाव बना रहा है। सोनिया ने कहा कि पार्षद और उसके लोग उनके परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस भी अभी तक इस मामले में कोई रुचि नहीं दिखा रही और पार्षद को गिरफ्तार नहीं कर रही।

दोपार्षदों पर दर्ज हो चुके हैं केस: पंचकूलामें अब तक दो पार्षदों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। इससे पहले पार्षद रविकांत