पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवसेना ने चलाया सदस्यता अभियान

शिवसेना ने चलाया सदस्यता अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना ने चलाया सदस्यता अभियान

बरवाला|शिवसेनाके प्रदेश उपप्रधान रामपाल सिंह ने क्षेत्र के गांवों में सदस्यता अभियान चलाया। रामपाल सिंह बागवाली के मुताबिक उनकी ओर से खंड बरवाला के गांवों में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा। अभियान के तहत काफी सदस्य पार्टी के साथ जुड़ चुके हैं। इस दौरान ग्रामीणों को शिवसेना की नीतियों के बारे में भी अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवसेना की ओर से आजकल जारी विवाह-शादियों के सीजन में गरीब कन्याओं की शादियों में आर्थिक मदद भी की जा रही है। रामपुर ठड्यो की दो कन्याओं की शादियों में आर्थिक मदद की गई है। रामपाल सिंह ने सोमवार को रायपुररानी में पत्रकारों को बताया कि हलका कालका की विधायक लतिका शर्मा की अगुअाई में हलके के विकास को गति मिल रही है।