पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने हाईवे पर बिछाई जा रही है दूसरी लेयर, जरा संभलकर चलें

पुराने हाईवे पर बिछाई जा रही है दूसरी लेयर, जरा संभलकर चलें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनदिनोंपुराने नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों खासकर दुपहिया चालकों को संभल कर चलने की बेहद जरूरत है, क्योंकि दो दिनों से पुराने नेशनल हाईवे की सड़क पर दूसरी लेयर बिछाने का कार्य चल रहा है, जिससे सड़क के आधे हिस्से में बजरी रोड़ी बिखरी पड़ी है। इससे वाहन खासकर दुपहिया चालकों के फिसलने का डर बन गया है।

सड़क पर दूसरी लेयर बिछाने का कार्य विभाग ने गत दिवस शुरू करवाया था और मंगलवार को दिन भी कार्य जारी रहा। दो दिनों के दौरान विभाग ने सुखना नदी के पुल से लेकर सरकारी काॅलेज तक पिंजौर की साइड जाने वाली सड़क पर लेयर बिछाने का काम किया है, जबकि कालका आने वाली साइड में निर्माण कार्य बाद में किया जाएगा, क्योंकि सड़क का निर्माण कार्य पहले आधे हिस्से में किया जा रहा है। सड़क का निर्माण कार्य चलने के कारण सड़क के आधे हिस्से में जगह-जगह बजरी रोड़ी फैल रही है, जिससे वाहन चालकों को गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।